Home देश अमेरिकी ओपन : सोमदेव और हुए की जोड़ी दूसरे दौर में

अमेरिकी ओपन : सोमदेव और हुए की जोड़ी दूसरे दौर में

न्यूयार्क ।। भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन और फिलीपींस के ट्रीट कोनरार्ड हुए की जोड़ी शानदार जीत दर्ज कर वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के युगल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर गई है।

सोमदेव और हुए की जोड़ी ने गुरुवार को खेले गए पुरुषों की युगल स्पर्धा के पहले दौर में रूस के इगोर आंद्रीव और इगोर कुनित्सयेन की जोड़ी को 6-3, 6-4 से पराजित किया।

इससे पहले, सोमदेव को बुधवार को एकल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था। सोमदेव को एकल के पहले दौर में विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के एंडी मरे ने हराया था। मरे ने सोमदेव को 7-6[7-5], 6-2, 6-3 से पराजित किया था।

Rate this post

NO COMMENTS