Home देश अमेरिकी ओपन : मिश्रित युगल में सानिया-भूपति की जोड़ी हारी

अमेरिकी ओपन : मिश्रित युगल में सानिया-भूपति की जोड़ी हारी

न्यूयार्क ।। भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और महेश भूपति की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल स्पर्धा के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है।

गुरुवार को खेले गए मिश्रित युगल स्पर्धा के पहले दौर में सानिया और भूपति की जोड़ी को चेक गणराज्य की लूसी हरादेका और फ्रांटिसेक सेरमाक की जोड़ी ने 6-3, 7-6[7-5] से शिकस्त दी।

इससे पहले, महिलाओं की युगल स्पर्धा में सानिया ने रूसी जोड़ीदार एलीना वेस्नीना के साथ पहले दौर की बाधा पार कर लीं हैं। सानिया और वेस्नीना ने महिला युगल स्पर्धा में अमेरिका की समांथा क्रॉफोर्ड और मेडिसन की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से पराजित किया था। उल्लेखनीय है कि एकल स्पर्धा में सानिया की चुनौती खत्म हो चुकी है।

Rate this post

NO COMMENTS