Home देश टेनिस रैंकिंग : सोमदेव 19 पायदान लुढ़के

टेनिस रैंकिंग : सोमदेव 19 पायदान लुढ़के

नई दिल्ली ।। भारत के सर्वोच्च एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन को पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) द्वारा सोमवार को जारी ताजा विश्व वरीयता क्रम में 19 पायदान का नुकसान उठाना पड़ा है।

सोमदेव 19 पायदान खिसककर एकल रैंकिंग में 70वें से 89वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की रैंकिंग में सानिया मिर्जा को दो स्थान का फायदा हुआ है। सानिया 88वें से 86वें स्थान पर पहुंच गई हैं वहीं युगल रैंकिंग में वह 10वें स्थान पर बरकरार हैं।

डेविस कप के बाद सोमदेव ने किसी भी मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया है। वह इस समय दाएं कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं जबकि सानिया अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम के बाद से कोर्ट से दूर हैं। सानिया बाएं घुटने की चोट से परेशान हैं।

दूसरी ओर, पुरुषों की युगल की व्यक्तिगत रैंकिंग में महेश भूपति छठे और लिएंडर पेस आठवें स्थान पर बरकरार हैं जबकि रोहन बोपन्ना 14वें स्थान पर हैं।

युगल रैंकिंग में भूपति और पेस की जोड़ी चौथे स्थान पर कायम है जबकि बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार एसाम उल हक कुरैशी सातवें स्थान पर बने हुए हैं।

Rate this post

NO COMMENTS