Home देश विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : महिला मैराथन में केन्या का दबदबा

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : महिला मैराथन में केन्या का दबदबा

दाएगू ।। 13वीं विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2011 के पहले दिन शनिवार को महिला मैराथन में केन्याई धावकों का दबदबा रहा। केन्या ने महिला मैराथन में तीनों पदक अपने नाम किए।

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, केन्या की ओर से महिला धावक एडना नगेरिंगवॉनी किपलागत ने दो घंटे 28 मिनट और 43 सेकेंड में फिनिशिंग लाइन छूकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि उनकी हमवतन प्रिसाह जेप्तू ने दो घंटे 29 मिनट में रेस पूरी कर रजत पदक पर कब्जा जमाया वहीं शारोन जेमूताई चेरॉप ने दो घंटे 29 मिनट और 14 सेकेंड में रेस पूरी कर तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद किपलागत ने संवाददाताओं से कहा, “मैं इस जीत से बेहद खुश हूं। यह मेरा चौथा मैराथन था। ट्रेनिंग के अनुसार मैंने दूसरे हाफ में तेज दौड़ने की कोशिश की। मैं जानती थी कि यहां का मौसम गर्म है लेकिन मैं इसके लिए तैयार थी।”

Rate this post

NO COMMENTS