Home देश पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी ढ़ेर

पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी ढ़ेर

बांदा ।। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में कम से कम 15 आपराधिक मामलों में वांछित एक अपराधी मारा गया जबकि उसके तीन साथी मौके से भागने में सफल रहे।

उस्मान उर्फ लादेन [24] बदौसा थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उस्मान के कब्जे से एक तमंचा और कुछ कारतूस बरामद किए गए।

बदौसा थाना प्रभारी प्रदीप यादव ने आईएएनएस को बताया कि किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे चारों व्यक्तियों की जब पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी मारा गया जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे। फरार लोगों की तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि उस्मान बुंदेलखंड क्षेत्र निवासी है। उस पर बांदा के अलावा बुंदलखंद के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज है।

यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा भी उस्मान के वांछित होने की बात सामने आ रही है। वहां की पुलिस से सम्पर्क कर जानकारी एकत्र की जा रही है।

3/5 - (1 vote)

NO COMMENTS