Home देश बिहार में व्यवसायी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

बिहार में व्यवसायी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

बक्सर ।। बिहार के बक्सर जिले में व्यवसायी की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को पुलिस की जीप फूंक दी।

पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात नया भोजपुर थानांतर्गत एक टॉयर व्यवसायी जाहिद खान की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे आक्रोशित लोग शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-84 को जामकर प्रदर्शन करने लगे।

जाम हटाने का प्रयास करने पर लोगों ने पुलिस पर पत्थराव किया और पुलिस जीप में आग लगा दी। घटना के बाद घटनास्थल पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंच गये।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। इधर, हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

Rate this post

NO COMMENTS