Home देश नेपाल में बस दुर्घटना, 36 की मौत

नेपाल में बस दुर्घटना, 36 की मौत

काठमांडू ।। नेपाल के मध्य हिस्से में गुरुवार सुबह एक बस के पहाड़ की चोटी से गिर जाने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हादसा बानेपा-सिंधुली राजमार्ग के खुरकोट-नेपालथोक मार्ग खण्ड पर हुआ।

मीडिया की रपटों में कहा गया है कि हादसे में मारे गए लोगों के शव सुनकोशी नदी के किनारे से बरामद कर लिए गए हैं।

टीवी चैनलों ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से खबर दी है कि बस की छत पर सफर कर रहे करीब 11 यात्रियों से बस से कूदकर अपनी जान बचा ली।

Rate this post

NO COMMENTS