Home देश बिहार में बैंक से 20.65 लाख रुपये की चोरी

बिहार में बैंक से 20.65 लाख रुपये की चोरी

किशनगंज ।। बिहार के किशनंगज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के एक बैंक से मंगलवार की देर रात अज्ञात चोर 20 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी कर फरार हो गए।

कोचाधामन थाना के प्रभारी शिव कुमार महतो ने बुधवार को बताया कि उतर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की सोनथा बाजार शाखा में देर रात अज्ञात चोर रोशनदान के सहारे बैंक में प्रवेश कर गए और ग्रिल काटकर सेल्फ में रखे 20,65,000 रुपये लेकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि बुधवार को जब बैंक खोला गया तो चोरी की जानकाारी बैंक के अधिकारियों को हुई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस मामले की एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस ने पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Rate this post

NO COMMENTS