Home देश बिहार में अपराधियों ने एसआई को गोली मारी

बिहार में अपराधियों ने एसआई को गोली मारी

खगड़िया ।। बिहार के खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र में माली ग्राम पंचायत से उपचुनाव करा कर लौट रहे एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एसआई) को अज्ञात अपराधियों ने उन्हीं की पिस्तौल को छीनकर गोली मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार महेशखूट थाने में तैनात एसआई जयप्रकाश पंडित सोमवार को माली पंचायत से मतदान करा कर लौट रहे थे कि करूआ मोड़ के पास पहले से घात लगाये अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। 

खगड़िया के पुलिस अधीक्षक मिठु प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान अपराधियों ने एसआई का पिस्तौल भी लूट लिया है। उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में एसआई को सदर अस्पताल भेजा गया जहां से चिकित्सकों ने उचित इलाज के लिए उन्हें पटना भेज दिया है। 

उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी प्रारंभ कर दी गई है। गोली मारने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Rate this post

NO COMMENTS