Home देश बिहार में 14 श्रमिकों का अपहरण

बिहार में 14 श्रमिकों का अपहरण

पटना ।। बिहार के जमुई जिले में नक्सलियों ने एक पुल के निर्माण कार्य में जुटे 11 श्रमिकों तथा तीन अन्य को अगवा कर लिया। घटना यहां से 200 किलोमीटर दूर बलथारा गांव में हुई।

पुलिस के अनुसार, श्रमिक पुल के निर्माण कार्य में जुटे थे। इसी बीच कुछ नक्सली आए और उन्हें जबरन अपने साथ ले गए।

पुलिस को अंदेशा है कि नक्सलियों ने निर्माण कम्पनी द्वारा उन्हें ‘प्रोटेक्शन मनी’ नहीं दिए जाने के कारण मजदूरों का अपहरण किया।

Rate this post

NO COMMENTS