Home देश बिहार में पैक्स सचिव की गोली मारकर हत्या

बिहार में पैक्स सचिव की गोली मारकर हत्या

गया ।। बिहार में गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार देर रात प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसाइटी (पैक्स) के सचिव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को सड़क जाम कर दी।

पुलिस के अनुसार तीन अज्ञात अपराधियों ने कुल्हुआरा गांव निवासी एवं स्थानीय पैक्स के सचिव मदन प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया तथा गया-डुमरिया मार्ग जाम कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जाम हटाने के लिए लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Rate this post

NO COMMENTS