Home देश बिहार में 2 संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार

बिहार में 2 संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार

पटना ।। बिहार के रोहतास जिले के चुटिया थाना के वन क्षेत्र से सोमवार को दो संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।

राज्य के पुलिस महानिदेशक अभयानंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रोहतास के वन क्षेत्र में छापा मार कर प्रसाद जी और टुटु सिंह नाम के दो संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया। दोनों नक्सली मुन्ना विश्वकर्मा समूह के सदस्य हैं।

उन्होंने बताया कि इन दोनों लोगों की तलाश अगस्त महीने में जिले के बंडा गांव में हुए तीन लोगों की हत्या सहित कई नक्सली घटनाओं में थी।

उल्लेखनीय है कि बंडा में नक्सली वारदात के बाद इलाके के करीब 10 गांवों के लोग घर छोड़कर एक महीने तक गांव से बाहर रहे थे।

Rate this post

NO COMMENTS