Home देश बिहार में नक्सलियों ने विद्यालय भवन ध्वस्त किया

बिहार में नक्सलियों ने विद्यालय भवन ध्वस्त किया

जमुई ।। बिहार के नक्सल प्रभावित जमुई जिले के चरका पत्थर थाना क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने शुक्रवार की देर रात एक सरकारी विद्यालय के भवन को जेसीबी मशीन लगाकर और विस्फोट कर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। 

पुलिस के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के करीब 80 से 100 हथियारबंद नक्सलियों सरकंडा गांव में धावा बोल दिया तथा वहां स्थित एक सरकारी विद्यालय के भवन को जेसीबी मशीन लगाकर तथा विस्फोट कर ध्वस्त कर दिया। 

चरका पत्थर के थाना प्रभारी परमात्मा सिंह ने शनिवार को बताया कि इस घटना में विद्यालय के अर्धनिर्मित चार कमरों सहित सभी 11 कमरे पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली फरार हो गए। 

उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है तथा नक्सलियों के खिलाफ अभियाान चलाया जा रहा है।

Rate this post

NO COMMENTS