Home देश भटूरा देखकर चौंक गये सुशासन बाबू नीतीश कुमार

भटूरा देखकर चौंक गये सुशासन बाबू नीतीश कुमार

पटना, Hindi7.com ।। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जानने वाले कहते हैं कि श्री कुमार अपनी सेहत और डाइटिंग के प्रति बेहद सजग रहते हैं। इसी की झलक बीते रविवार को प्रदेश की राजधानी के फ्रेजर रोड में दिखा, जब भटूरे का भारी-भरकम साइज देखते ही मुख्यमंत्री कुमार घबरा गए।

रविवार की छुट्टी के दिन मुख्यमंत्री थोड़ा घूमने निकले थे। इसी क्रम में पाटलिपुत्र के नए मॉल पहुंचे। इनके साथ चल रहे थे सांसद आर.सी.पी. सिंह, मंत्रिमंडल के पांच सहयोगी और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी। इरादा होने पर अपनी पूरी टोली के साथ सीएम साहब ने स्वादिष्ट व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया और इसके बाद चलते बने, लेकिन उनके साथ आई टोली जमी रही।

मुख्यमंत्री के साथ व्यंजन का लुत्फ उठाने वालों में मंत्री श्याम रजक, नीतीश मिश्रा, भीम सिंह, सुनील कुमार पिंटू, जदयू नेता लोकप्रकाश सिंह, ललन सर्राफ, सांसद आर. सी.पी. सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, एमएलसी संजय झा, मुख्यमंत्री के सचिव एस. सिद्धार्थ, चंचल कुमार, अतीश चंद्रा और ओएसडी गोपाल सिंह थे।

एक टेबल पर नीतीश के साथ आर.सी.पी. सिंह और चौधरी बैठे। मेन्यू देखकर आर्डर दिया गया। सबसे पहले सूप हाजिर किया गया। इसके बाद चिज बॉल और इटैलियन पिज्जा। थोड़ा-थोड़ा सभी का स्वाद लिया गया। इतने में ब्राउनी विद आईसक्रीम भी आ गया। इसके ऊपर वेटर ने गरमा-गरम चॉकलेट डाल दिया।

अब बारी थी भटूरे की। बड़े प्लेट में भारी-भरकम आकार का भटूरा पेश किया गया, जिसे देखते ही सभी हंसने लगे। भटूरे को देखते ही सीएम नीतीश ने कहा “इतना बड़ा।” इसके बाद छोटे साइज का भटूरा लाया गया। जाते-जाते मुख्यमंत्री सहित सभी ने छाछ का भी मजा लिया। क्रीम सेंटर रेस्टोरेंट को सीएम ने शुभकामनाएं तो दी ही, साथ में एक मेन्यू भी ले गये।

Rate this post

NO COMMENTS