Home देश बिहार में पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत

बिहार में पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत

सीवान (बिहार) ।। बिहार के सीवान जिले के नगर थाने में चोरी के एक मामले में बंद आरोपी की हिरासत में ही मौत हो गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल में हंगामा किया और सड़क मार्ग अवरुद्ध किया।

पुलिस के अनुसार चोरी के एक मामले में गोविंद राजभार को गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार की रात इसने शौचालय में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, मुतकों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से गोविंद की हालत खराब हो गई थी और अंत में पुलिस ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

सीवान के पुलिस उपाधीक्षक सत्यनाराण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

इधर, पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल लाए जाने के बाद लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और बाहर सड़क मार्ग अवरुद्ध कर दिया।

Rate this post

NO COMMENTS