Home देश पटना से अगवा छात्र का सुराग नही

पटना से अगवा छात्र का सुराग नही

पटना ।। बिहार की राजधानी पटना के एक निजी विद्यालय डॉन बोस्को से लापता 13 वर्षीय छात्र शिवम प्रताप सिंह का दो दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस बीच छात्र के पिता ने पत्रकार नगर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार पत्रकार नगर थाने के हनुमान नगर में स्थित अपने घर से शिवम गुरुवार सुबह बस में सवार होकर स्कूल गया था। लेकिन अब तक वह घर नहीं लौटा है। इस बीच उसके परिजनों ने उसकी तलाश रिश्तेदारों और उसके दोस्तों के यहां की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शिवम के पिता धीरेन्द्र कुमार ने थाने में शुक्रवार देर शाम मामला दर्ज कराया।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शिवम के दोस्तों ने बताया कि वह क्रिकेट खेलने जाने वाला था और रास्ते में ही बस से उतर गया था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Rate this post

NO COMMENTS