Home देश बिहार में रेलगाड़ी से कटकर दो भाइयों की मौत

बिहार में रेलगाड़ी से कटकर दो भाइयों की मौत

गया ।। बिहार के गया जिले के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के नजदीक मंगलवार को दूरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, गया-कोडरमा रेलखंड पर पहाड़पुर स्टेशन के नजदीक दोनों भाई एक मालगाड़ी के गुजर जाने के बाद पटरी पार कर रहे थे। इस बीच वे दूसरी ओर से एक अन्य लाइन पर आ रही दूरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

गया राजकीय रेल पुलिस के प्रभारी गौरी शंकर गुप्ता ने बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमेता गांव के पास हुई दुर्घटना में मारे गए दोनों भाइयों की उम्र 16 और 18 वर्ष थी। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rate this post

NO COMMENTS