Home देश छत्तीसगढ़ में तेंदुए की खाल के साथ 2 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में तेंदुए की खाल के साथ 2 गिरफ्तार

रायपुर ।। छत्तीसगढ़ में बुधवार को पुलिस ने दो व्यक्तियों को तेंदुए की की 800,000 रुपये के मूल्य की खाल के साथ गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर राज्य के उत्तरी छोर पर सूरजपुर में एक बस स्टैंड पर पुलिस की अपराध शाखा के एक दस्ते ने के. देवराज और कल्याण साई को गिरफ्तार किया।

सूरजपुर में पुलिस की अपराध शाखा के प्रभारी सी. पी. तिवारी ने आईएएनएस को बताया, “विशेष सूचना मिलने पर कार्रवाई कर हमने दोनों को गिरफ्तार किया। माना जाता है कि दोनों अवैध शिकार करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। उनके पास से तेंदुए की खाल बरामद की गई है, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कम से कम 800,000 रुपये आंकी गई है।”

Rate this post

NO COMMENTS