Home देश डीडी न्यूज के कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे

डीडी न्यूज के कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे

नई दिल्ली, Hindi7.com ।। दूरदर्शन न्यूज चैनल में अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी पिछले तीन सालों से अपने वेतन में बढ़ोतरी न किये जाने के कारण नाराज हैं। डीडी न्यूज के कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने अपनी मांग को लेकर संस्थान के महानिदेशक को एक पत्र भी लिखा है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। इसके अलावा वे लोग अपनी मांग को पूरा किये जाने के लिए महानिदेशक से भी कई बार मिल चुके हैं। इतना सब करने के बावजूद अभी तक उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला।

डीडी न्यूज के कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में वर्तमान वेतन से उन्हें गुजारा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। संस्थान के महानिदेशक से कोई जवाब न मिलने से निराश कर्मचारियों ने फैसला किया है कि वे लोग अपनी नाराजगी का प्रदर्शन करने के लिए तीन अगस्त से काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे।

Rate this post

NO COMMENTS