Home देश दिल्ली में रेलगाड़ी से कटने पर 1 की मौत

दिल्ली में रेलगाड़ी से कटने पर 1 की मौत

नई दिल्ली ।। दिल्ली में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर चलती रेलगाड़ी में चढ़ने के प्रयास के दौरान फिसलकर पटरी पर गिर जाने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार रात करीब 9.30 बजे की है। मृतक की पहचान भगवान के रूप में हुई है। वह स्टेशन पर इंदौर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास कर रहा था।

रेलव पुलिस की अपराध शाखा के अतिरिक्त उपायुक्त बी. एस. गुर्जर ने कहा, “व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया और उसके शरीर से तेजी से रक्त बह रहा था। उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।”

Rate this post

NO COMMENTS