Home देश दिल्ली में गोदाम में आग, 4 की मौत

दिल्ली में गोदाम में आग, 4 की मौत

नई दिल्ली ।। मध्य दिल्ली के आसिफ अली रोड में रविवार सुबह एक गोदाम में लगी आग में झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हो गए। 

एक अधिकारी के मुताबिक गोदाम में आग सुबह करीब 10 बजे लगी। घटनास्थल पर आठ दमकल गाड़ियां रवाना की गईं और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “आग में झुलसने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। दो घायलों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।”

अधिकारियों को आशंका है कि आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rate this post

NO COMMENTS