Home देश कश्मीरी मंत्री पर हमले के बाद सुरक्षा बढ़ी

कश्मीरी मंत्री पर हमले के बाद सुरक्षा बढ़ी

श्रीनगर ।। जम्मू एवं कश्मीर सरकार के मंत्री पर हमले के एक दिन बाद श्रीनगर में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मंत्री ने इस घटना को कायराना आतंकवादी कार्रवाई करार किया। बड़ी संख्या में पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को संवदेनशील इलाकों सहित प्रमुख बाजारों एवं चौराहों पर तैनात किया गया है।

रविवार को पुराने शहर नवा बाजार इलाके में हुए हमले में कानून एवं संसदीय मामलों के मंत्री अली मोहम्मद सागर बाल-बाल बच गए। हालांकि इस हमले में उनका एक अंगरक्षक मारा गया और दो अंगरक्षकों सहित तीन लोग घायल हुए।

मृत कांस्टेबल के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाने के बाद संवाददाताओं से कहा, “जिसने भी यह किया है। यह आतंकवाद की कायरतापूर्ण कार्रवाई है।”

उन्होंने कहा कि यह घटना सुरक्षा में चूक का नतीजा नहीं है।

इस हमले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए श्रीनगर में उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम को श्रीनगर, बडगाम, साम्बा एवं जम्मू जिलों से हटाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

Rate this post

NO COMMENTS