Home देश कश्मीर में नेशनल कांफ्रेस के नेता को गोली मारी

कश्मीर में नेशनल कांफ्रेस के नेता को गोली मारी

श्रीनगर ।। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को एक आतंकवादी हमले में सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के एक नेता पर गोली चलाई गई, जिससे वह घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “आतंकवादियों ने पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष गुलाम मुहम्मद लोन पर गोलीबारी की।

सफकदल इलाके में उन्हें करीब से गोली मारी गई, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए।”

अधिकारी ने कहा, “लोन को गले और सीने में गोलियां लगीं। उन्हें तुरंत एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया।”

पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और उसने इलाके की तलाशी ली। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेवारी नहीं ली है।

Rate this post

NO COMMENTS