Home देश झारखण्ड में 4 कैदियों ने खुदकुशी का प्रयास किया

झारखण्ड में 4 कैदियों ने खुदकुशी का प्रयास किया

रांची ।। झारखण्ड की गुमला जिला कारागार में बंद चार कैदियों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी जबकि जेल प्रशासन का कहना है कि वे चारों कोई दवा खाने से बीमार पड़ गए थे।

सूत्रों के मुताबिक चारों कैदियों ने शीतल पेय में जहर मिलाकर पिया था। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।

कैदियों की पहचान जीतिया ओरांव, गंसू गोपे, राजकुमार साहू और परमेश्वर गुप्ता के रूप में की गई है।

जेल प्रशासन ने इस बात से इंकार किया है कि कैदियों ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

जेल के एक अधिकारी ने बताया, “कैदी चर्मरोग से पीड़ित थे। उन्होंने सरसों के तेल में दवा मिलाकर पी थी।”

Rate this post

NO COMMENTS