Home देश झारखण्ड में 2 नक्सलियों समेत 6 मरे

झारखण्ड में 2 नक्सलियों समेत 6 मरे

रांची ।। झारखण्ड के गुमला जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में दो नक्सलियों समेत छह लोग मारे गए। 

कुटासी गांव में जीनत साहू (24 वर्ष) ने गुरुवार को अपने दादी एवं दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला। बाद में आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि नगरा साहू (70) एवं सुखमई देवी (63) का अपने पोते से झगड़ा चल रहा था। जानकारी के अनुसार नगरा अक्सर अपने पोते को नक्सलियों से शिकायत करने की धमकी देता था।

एक अन्य घटनाक्रम में तिर्रा गावं स्थित पेट्रोल पम्प के पास नक्सलियों ने ठेकेदार उदासन नाग को निशाना बनाकर गोलियां दागीं। दोनों पक्षों की गोलीबारी में अकली देवी एवं उसका सात वर्ष पुत्र किसना भोरा मारा गया।

तीसरी घटना में बुधवार रात को लुडगो गांव में प्रतिबंधित संगठन ‘पीपल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया’ के दो सदस्यों की लोगों ने हत्या कर दी। ग्रामीणों ने नक्सलियों से हथियार छीनकर पुलिस के हवाले कर दिये।

माना जा रहा है कि नक्सली ग्रामीणों से धन उगाही करने गए थे।

Rate this post

NO COMMENTS