Home देश एसजीपीजीआई में मुलायम का ऑपरेशन

एसजीपीजीआई में मुलायम का ऑपरेशन

लखनऊ ।। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव का लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान संस्थान (एसजीपीजीआई) में यूरेनरी रिटेंशन (पेशाब में तकलीफ) का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।

 एसजीपीजीआई प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, “पेशाब में तकलीफ के कारण यादव का एक छोटा सा ऑपरेशन किया गया। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जल्द उन्हें इमरजेंसी वार्ड से छुट्टी दे दी जाएगी।”

गृहनगर इटावा में लखनऊ आ रहे यादव को पेट दर्द की शिकायत के बाद बुधवार रात एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।

उधर सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है.वह (मुलायम) पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। उन्हें आज छुट्टी मिल जाएगी।

Rate this post

NO COMMENTS