Home देश भोपाल के शहर काजी का इंतकाल

भोपाल के शहर काजी का इंतकाल

भोपाल ।। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शहर काजी सैयद मोहम्मद फाजिल कासमी का दिल का दौरा पड़ने से रविवार रात निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। 

बताया गया है कि कासमी रविवार रात भोपाल में चल रहे आलमी तब्लीगी इज्तिमा में हिस्सा लेकर लौटे थे। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। उसके बाद उन्हें एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। 

देवबंद से तामील हासिल करने वाले कासमी अप्रैल 2010 में शहर काजी बने थे। कासमी के निधन की खबर मिलने के बाद छावनी स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। 

Rate this post

NO COMMENTS