Home देश ग्वालियर में भाजपा नेता की हत्या

ग्वालियर में भाजपा नेता की हत्या

ग्वालियर ।। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सर्राफा व्यवसायी व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मंडल इकाई के कोषाध्यक्ष भरत सोनी की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है।

पुलिस के अनुसार ग्वालियर के बहोडपुर इलाके में रहने वाले भरत सोनी का चीनौर में कारोबार है। वे नियमित तैार पर चीनौर जाते थे। मंगलवार की शाम को सोनी मोटरसाइकिल से लौट रहे थे तभी उनका अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने बुधवार की शाम को सांक नदी के किनारे से मोटर साइकिल व लाश बरामद की है।

ग्रामीण क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने आईएएनएस को बताया है कि सोनी की हत्या की वजह का खुालासा नहीं हो पाया है, लेकिन हत्या जिस तरह से की गई है उससे लगता है कि हत्या की वजह अवैध संबंध हो सकती है।

Rate this post

NO COMMENTS