Home देश सडक हादसे में एक ही परिवार के 3 की मौत

सडक हादसे में एक ही परिवार के 3 की मौत

इंदौर ।। मध्य प्रदेश के धार जिले में गुरुवार को एक कार-ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

धार पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को धार से इंदौर आ रहे पाटिल परिवार को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने लावेड-सनावद के बीच टक्कर मार दी। इस हादसे में अरविंद पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी अंगूरबाला व डेढ़ वर्षीय बच्चे रुद्र को उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल ले जाया गया।

अंगूरबाला और उसके बच्चे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Rate this post

NO COMMENTS