Home देश बलात्कार के बाद महिला की हत्या, 2 गिरफ्तार

बलात्कार के बाद महिला की हत्या, 2 गिरफ्तार

आइजोल ।। मिजोरम में एक स्थानीय महिला की बलात्कार के बाद हत्या के आरोप में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक नेपाल एवं दूसरा म्यांमार का नागरिक है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने पत्रकारों को बताया कि बक्तावंग गांव में मंगलवार रात को 66 वर्षीय विधवा के साथ बलात्कार एवं हत्या के आरोप में दोनों विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद महिला की हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार होने की पुष्टि की।”

म्यांमार एवं बांग्लादेश की सीमा से सटे मिजोरम के इलाकों में 50000 से अधिक म्यांमार के नागरिक निवास करते हैं। उनमें से कई वर्क परमिट लेकर दुकानों एवं फैक्टरियों में काम भी करते हैं।

पुलिस के अनुसार राज्य में म्यांमार के निवासी शायद ही कभी किसी अपराध में लिप्त रहते हैं।

Rate this post

NO COMMENTS