Home देश मिजोरम में महिला और 2 बच्चे डूबे

मिजोरम में महिला और 2 बच्चे डूबे

आइजोल ।। पश्चिमी मिजोरम में बहने वाली तुईपुई नदी में नाव पलटने से उसमें सवार 45 वर्षीय जनजातीय महिला और उसके दो बच्चे डूब गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

तुईपुई नदी पश्चिमी मिजोरम में त्लाबुंग सीमा शहर से होकर गुजरती है। महिला और उसके दोनों बच्चे (12 तथा तीन वर्ष) नाव से सब्जी ला रहे थे। इसी शहर में वे सब्जी बेचना चाहते थे।

Rate this post

NO COMMENTS