Home देश गरीबी से तंग महिला ने की आत्महत्या

गरीबी से तंग महिला ने की आत्महत्या

नई दिल्ली ।। उत्तरी दिल्ली क्षेत्र में रहने वाली एक 32 वर्षीया महिला ने गरीबी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महिला तीन बच्चों की मां थी और परिवार की खराब आर्थिक स्थिति से दुखी थी।

बिहार की रहने वाली महिला कल्पना ठाकुर दिल्ली के समयपुर बादली क्षेत्र में अपने पति और बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती थी। मंगलवार की सुबह मकान मालिक ने कल्पना को पंखे से लटके हुए पाया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमें सुबह 9.25 बजे फोन आया। मकान मालिक किसी काम से ऊपर गए हुए थे। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कल्पना ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला।”

पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच किसी तरह की कोई अनबन नहीं थी। वह घर की खराब आर्थिक स्थिति से दुखी थी।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने किसी को भी अपनी मौत का दोषी नहीं ठहराया है।

Rate this post

NO COMMENTS