Home देश ओडिशा में सड़क हादसे में 10 की मौत

ओडिशा में सड़क हादसे में 10 की मौत

भुवनेश्वर ।। ओडिशा के सम्बलपुर जिले में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो गए। एक ट्रक के एक निजी बस से टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई। मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राजधानी भुवनेश्वर से करीब 330 किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 पर बाबूबंध गांव के नजदीक एक ट्रक के सामने से तेज गति से आ रही बस से टकरा जाने से यह दुर्घटना हुई।

अधिकारी ने बताया कि छह लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में से कुछ की हालत गम्भीर है।

Rate this post

NO COMMENTS