Home देश तमिलनाडु में अधिकारियों के घर छापे

तमिलनाडु में अधिकारियों के घर छापे

चेन्नई ।। तमिलनाडु में दंत चिकित्सकों की भर्ती में कथित अनियमितताएं बरतने के कारण सतर्कता तथा भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने शुक्रवार को तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (टीएनपीएससी) के अधिकारियों के आवासों पर छापा मारा।

डीवीएसी के बयान के मुताबिक यहां से करीब 230 किलोमीटर दूर स्थित टीएनपीएससी के अध्यक्ष आर. सेल्लामुथु और चेन्नई तथा तिरुचिरापल्ली में आयोग के सदस्यों के आवासों पर छापा मारा गया।

केवल दो महीने पहले ही टीएनपीएससी को डीवीएसी के दायरे में लाया गया था।

डीवीएसी के अनुसार जांच के दायरे में आए अधिकारियों ने आर्थिक लाभ के लिए आपराधिक कदाचार कर अपने पद का गलत इस्तेमाल किया है।

Rate this post

NO COMMENTS