Home देश 102 वर्षीय महिला की जीत हार में बदली

102 वर्षीय महिला की जीत हार में बदली

चेन्नई ।। तमिलनाडु में हुए निकाय चुनाव की 102 वर्षीय महिला उम्मीदवार थडागाथी का नाम तीन दिन पूर्व जीतने वालों में शामिल था लेकिन अब उनके प्रतिद्वंद्वी टी. मणिमारन को विजयी घोषित किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी सोमवार को दी।

प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) एस. सरस्वती ने फोन पर आईएनएस से कहा, “हमारे कर्मचारी से लिपकीय भूल हो गई थी। इसी कारण पेडुकुलम के वार्ड 184 की उम्मीदवार थडागाथी को विजयी घोषित किया गया था। भूल सुधार ली गई है और वृद्ध महिला उम्मीदवार से माफी मांग ली गई है।”

प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार मणिमारन ने हालांकि शनिवार को ही इस मुद्दे को मदुरै के जिलाधिकारी के समक्ष उठाया था।

Rate this post

NO COMMENTS