Home देश एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या

एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या

छत्रपति शाहूजी महाराज नगर (उत्तर प्रदेश) ।। उत्तर प्रदेश के छत्रपति शाहूजी महाराज नगर जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने दो नाबालिग बच्चों सहित एक दम्पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी तथा एक बच्ची को गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार जिले के अमेठी कस्बे में लोहे के व्यापारी अजय गुप्ता (38) तथा पत्नी मंजू (35), उनका 9 वर्षीय बेटा प्राण और 12 वर्षीया बेटी इति गुरुवार सुबह घर में ही मृत पाए गए। सभी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।

जिले के पुलिस अधीक्षक सुग्रीव गिरी ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गुप्ता की तीन साल की सबसे छोटी बेटी कांति गम्भीर रूप से घायल पड़ी थी। बाकी सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। ऐसा लगता है हत्यारों ने उसे मृत समझ्झकर छोड़ दिया। उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

गिरी ने कहा कि हत्या किन लोगों ने और किस मकसद से की यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। पूरी घटना की गहन जांच की जा रही है।

Rate this post

NO COMMENTS