Home देश बृजलाल होंगे उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक

बृजलाल होंगे उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक

लखनऊ ।। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपने विश्वासपात्र आला अधिकारी तथा वर्तमान विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है।

भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 1977 बैच के अधिकारी बृजलाल वर्तमान पुलिस महानिदेशक आर.के. तिवारी का स्थान लेंगे, जो 30 सितम्बर को सेवनिवृत हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि सूबे के राजनीतिक हलकों में पहले से ही बृजलाल के नाम की चर्चा चल रही थी। इनके अलावा कुछ और लोग भी इस पद की दौड़ में शामिल थे।

Rate this post

NO COMMENTS