Home देश उप्र में युवक की मौत के बाद पथराव, आगजनी

उप्र में युवक की मौत के बाद पथराव, आगजनी

मथुरा ।। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्सायी भीड़ ने पुलिस और अग्निशमनकर्मियों पर पथराव एवं आगजनी की।

पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार अरुण कुमार को शहर के हाईवे थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह शहर की द्वारिकापुरी कालोनी का रहने वाला था। युवक की मौत से गुस्सायी भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस पर फरार ट्रक चालक को पकड़ने में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर पथराव किया।

पुलिस अधीक्षक (शहर) राम किशोर ने संवाददाताओं को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों और आग बुझाने के लिए बुलाए गए अग्निशमनकíमयों पर भी पथराव किया। घटना में फिलहाल किसी के गम्भीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

किशोर ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। भीड़ के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

Rate this post

NO COMMENTS