Home देश सम्मान के नाम युवक-युवती की हत्या

सम्मान के नाम युवक-युवती की हत्या

गोरखपुर ।। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित रूप से सम्मान के नाम पर अपनी बेटी और उसके प्रेमी की बुधवार को हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मामला गुलिरया बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है, जहां लालजीत (50) ने अपनी 18 वर्षीया बेटी इंद्रा और गांव में ही रहने वाले उसके प्रेमी अनिरुद्ध (20) की गला काटकर हत्या कर दी।

स्थानीय थाना प्रभारी शैलेश कुमार सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि लालजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

सिंह ने कहा कि लालजीत ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए कहा कि वह अपनी बेटी के प्रेम सम्बंधों से नाराज था और गांव में हो रही बदनामी के चलते उसने दोनों की हत्या कर दी। सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है व घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता भी पता की जा रही है।

Rate this post

NO COMMENTS