Home देश सिपाही पर दुराचार के बाद अश्लील वाडियो बनाने का मुकदमा

सिपाही पर दुराचार के बाद अश्लील वाडियो बनाने का मुकदमा

बुलंदशहर ।। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ साथी के साथ मिलकर गांव की ही दो किशोरियों का तमंचे की नोक पर दुराचार कर उनका अश्लील वीडियो बनाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के रामवास गांव की है, जहां पुलिसकर्मी राज कुमार (25) ने अपने साथी सुरेंद्र (24) के साथ मिलकर गांव की 13 व 14 वर्ष की दो किशोरियों के साथ गत 28 अक्टूबर को उस समय यह कृत्य किया जब वे खेत गईं थीं।

शिकारपुर थाना प्रभारी एम.के.सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, “किशोरियों का आरोप है कि राज कुमार ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने मुंह खोला तो वह वीडियो को आस-पास के गांवों में बांट देगा। जब उन्हें अश्लील वीडियो के फैलने की खबर मिली तो उन्होंने मंगलवार को परिजनों के साथ हमसे सम्पर्क कर मामला दर्ज करवाया।”

सिंह ने कहा, “हमें पता चला है कि आरोपी पुलिसकर्मी इटावा में सिपाही के पद पर तैनात है। उसे पकड़ने के लिए हम वहां की पुलिस से सम्पर्क कर रहे हैं। दूसरे आरोपी को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया।”

Rate this post

NO COMMENTS