वाराणसी ।। यूपी के वाराणसी में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें भाई पर चंद रुपए के लिए अपनी सगी बहन को बेचने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के सिहरा थाना इलाके में एक भाई ने केवल एक लाख रुपए के लिए अपनी सगी बहन को दरिंदों के हाथों बेच दिया। मजबूर बहन दो सालों तक कई दरिंदों का जुल्म सहती रही।
पीड़िता के मुताबिक, कई महीने तक बलात्कार का शिकार होने के बाद किसी तरह वह भागकर वाराणसी थाने पहुंची और पुलिस से अपनी आप बीती बताई।
वाराणसी पुलिस ने भाई समेत सात लोगों के खिलाफ बलात्कार, मारपीट, मानव तस्करी और अपहरण का मामला दर्ज कर अपराधियों की धर-पकड़ शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि पीड़ित लड़की पटना के पूर्व सीएमओ की बेटी है, जिनकी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।