Home देश उप्र में 177 कछुओं के साथ 3 गिरफ्तार

उप्र में 177 कछुओं के साथ 3 गिरफ्तार

गोरखपुर ।। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रेलवे पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को 177 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया। 

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में लच्छू (42) को गुरुवार देर रात 85 कछुओं के साथ आम्रपाली एक्सप्रेस से जबकि उसकी पत्नी फलिया (40) और 15 वर्षीय बेटे को 92 कछुओं के साथ गोरखपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।

गोरखपुर के जीआरपी चौकी प्रभारी एम.पी. सिंह ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को बताया, “गिरफ्तार लोग महराजगंज जिले के रहने वाले हैं। ये लोग कछुए लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे।” सिंह ने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि ये लोग बरामद कछुए कहां से लेकर आ रहे थे। इस सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक बरामद कछुओ में ज्यादातर जिंदा थे, जिन्हें आज वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

Rate this post

NO COMMENTS