कोलकाता ।। पश्चिम बंगाल में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना दक्षिण 24 परगना जिले के संग्रामपुर में घटी।
पुलिस अधीक्षक एल.एम. मीणा ने फोन पर आईएएनएस को बताया, “छह लोगों की मौत हो गई है। तीन अन्य की हालत बेहद गम्भीर है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”