Home देश सर्वर में खराबी के कारण एसबीआई की सेवा बाधित

सर्वर में खराबी के कारण एसबीआई की सेवा बाधित

कोलकाता ।। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सर्वर में शनिवार को खराबी आ जाने के कारण बैंक की कम्प्यूटर प्रणाली बाधित हो गई, जिससे त्योहारी समय से पहले हजारों ग्राहकों को समस्या का सामना करना पड़ा।

इस दौरान कई स्थानों पर बैंक के एटीएम भी ठप्प रहे। कई स्थानों पर ग्राहकों ने बैंक शाखाओं के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया।

बैंक के बंगाल क्षेत्र के सहायक महाप्रबंधक (जन सम्पर्क) सुब्रत विश्वास ने आईएएनएस से कहा, “सर्वर की समस्या के कारण देश भर में बैंक की कार्यप्रणाली बाधित रही।”

Rate this post

NO COMMENTS