Home देश पटना में आईआईटी की छात्रा की मौत

पटना में आईआईटी की छात्रा की मौत

पटना ।। पटना के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान [आईआईटी] की एक छात्रा की गुरुवार को छात्रावास की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

पुलिस के अनुसार, पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में अर्पणा मार्केट के नजदीक एक अपार्टमेंट में आईआईटी का महिला छात्रावास चलता था। आईआईटी तृतीय वर्ष की छात्रा सुइया यहीं रहती थी। सुबह छात्रावास के पीछे वह घायल अवस्था में मिली। उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आईआईटी के प्रोफेसर आदित्य राज ने बताया कि सुइया हैदराबाद की रहने वाली थी। वह पढ़ने में तेज और शांत स्वभाव की थी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सुइया ने अपार्टमेंट से नीचे कूदकर खुदकुशी कर ली या किसी ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुइया का मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस उसके मित्रों से पूछताछ कर रही है।

Rate this post

NO COMMENTS