Home देश राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी

राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी

कोल्लम ।। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के हेलीकॉप्टर में बुधवार को तकनीकी खराबी आ गई। बाद में पाटील दूसरे हेलीकॉप्टर से तिरूवनंतपुरम के लिए रवाना हुईं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तिरूवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति करीब 10 बजे आश्रमन ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर सवार हुईं, लेकिन चालक को तकनीकी खराबी पता चलने पर उन्हें उतरना पड़ा।

राष्ट्रपति इन दिनों तीन दिवसीय केरल दौरे पर हैं। पाटील सोमवार को यहां पहुंची और उन्होंने कोट्टायम चर्च में आयोजित समारोह में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने प्रेसिडेंट ट्रॉफी बोट रेस में मुख्य अतिथि के तौर भाग लिया।

पाटील तिरूवनंतपुरम में तीन सौ करोड़ की लागत से बनने वाले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के दक्षिणी क्षेत्र के परिसर की आधारशिला रखेंगी।

Rate this post

NO COMMENTS