Home देश कानपुर के व्यवसायिक कॉम्पलेक्स में भीषण आग

कानपुर के व्यवसायिक कॉम्पलेक्स में भीषण आग

कानपुर ।। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार को एक व्यवसायिक कॉम्पलेक्स में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में लाखों रुपये की सम्पत्ति के नुकसान होने का अनुमान है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बताया जाता है कि भीड़भाड़ वाले फीलखाना बाजार में सागर कॉम्पलेक्स के प्रथम तल पर स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में लगी आग ने पल भर में कपड़े व जूते चप्पल की तीन अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से इलाके में हड़कम्प मच गया।

कानपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी [सीएफओ] शिव दरश ने संवाददाताओं को बताया, “दमकल की चार गाड़ियों को आग बुझ्झाने के काम में लगाया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।”

दरश ने कहा, “आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया करीब 25 लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।”अग्निशमन कर्मी आग लगने का कारण शार्ट सर्किट मान रहे हैं।

Rate this post

NO COMMENTS