Home देश जलालाबाद एयरपोर्ट पर तालिबानियों का हमला, स्थिति नियंत्रण में

जलालाबाद एयरपोर्ट पर तालिबानियों का हमला, स्थिति नियंत्रण में

काबुल, Hindi7.com ।। अफगानिस्तान के जलालाबाद एयरपोर्ट पर तालिबानी आतंकियों ने बीते सोमवार की शाम को हमला कर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह हमला अफगानिस्तान के नांगर हार प्रांत में जलालाबाद हवाईअड्डे पर रात के लगभग नौ बजे किया गया।

अफगान अधिकारियों का कहना है कि “अत्याधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हवाईअड्डे के पूर्वी और मुख्यद्वार पर हमला बोला, लेकिन वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तालिबानियों के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया।” आतंकवादियों के साथ लगभग तीस मिनट तक मुठभेड़ चले। अधिकारियों के अनुसार, जलालाबाद एयरपोर्ट पूरी तरह से सुरक्षाकर्मियों के नियंत्रण में है।

Rate this post

NO COMMENTS