Home देश विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला 115 साल की हुई

विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला 115 साल की हुई

लंदन ।। विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला होने का खिताब बेसी कूपर को मिला है जो अब 115 वर्ष की हो गई हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के एक प्रतिनिधि ने कूपर को एक पट्टिका प्रदान की जो उनके विश्व में सर्वाधिक उम्र की महिला होने को प्रमाणित करती है।

यह पूछे जाने पर कि आखिर इतनी लम्बी उम्र का राज क्या है, उन्होंने कहा, “मैं अपने काम से मतलब रखती हूं और मैं जंक फूड नहीं खाती हूं।”

समाचार पत्र ‘द टेलीग्राफ’ के मुताबिक कूपर का जन्म दिन हाल में जार्जिया के मोनरो स्थित उनके निवास स्थान पर मनाया गया।

76 वर्षीय उनके बेटे सिडनी कूपर ने कहा, “वह अभी भी चीजों को याद रखती हैं। वह ठीक से सोचती और बात कर पाती हैं। उनके कुछ अच्छे और कुछ बुरे दिन भी रहे हैं। मैं बताना चाहूंगा कि वह अपना 80 प्रतिशत समय सोने में व्यतीत करती हैं।”

कूपर का जन्म वर्ष 1896 में टिनेसी में हुआ था। वह प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जार्जिया में आ गईं। उनकी शादी लूथर के साथ वर्ष 1924 में हुई और उनके चार बच्चे हुए। वर्तमान में उनके 12 पौत्र और एक दर्जन से अधिक प्रपौत्र हैं।

Rate this post

NO COMMENTS