Home ज़रा हटके डॉक्टर ने पर्ची में मुझे दवा लेने के साथ हनुमान चालीसा पढ़ने...

डॉक्टर ने पर्ची में मुझे दवा लेने के साथ हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए लिखा..!

Picture credit - dainikbhaskar.com

भरतपुर (राजस्थान)। डॉक्टरों को आपने पर्ची में दवा लिखते तो बहुत बार देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी डॉक्टर को मरीज़ की पर्ची में हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए लिखते हुए देखा है?

भरतपुर शहर में ऐसा सच–मुच हो रहा है। दिनेश शर्मा नाम के एक डॉक्टर पिछले 20 साल से क्लिनिक चला रहे हैं और वह अक्सर अपने मरीज़ों को सुबह शाम हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए पर्ची में लिखते रहते हैं।

क्यों करते हैं ऐसा?

भरतपुर के रंजीतनगर में डॉक्टर दिनेश शर्मा के क्लिनिक में जब भी कोई मरीज़ आता है तो पहले वो उनसे यह सवाल करते हैं की क्या वो भगवान को मानते हैं या नहीं।

Picture credit – dainikbhaskar.com

अगर मरीज़ भगवान को मानता है तो डॉक्टर उसे सुबह–शाम हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए बोलते हैं और यदि वो भगवान को नहीं मानते हैं तो डॉक्टर साहब उन्हें कम से कम मंदिर जाने की सलाह तो देते ही हैं।

दिनेश शर्मा जी के अनुसार किसी भी बीमारी को ठीक करने के लिए दवा और दुवाओं दोनो की जरुरत होती है। एक ओर जहाँ दवा मरीज़ को शारीरिक रूप से राहत देती है वहीं पूजा–पाठ करने से मरीज़ को मानसिक शांति मिलती है।

इस वजह से वह अपने मरीज़ों को दवा लेने के साथ साथ रोज़ हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए भी कहते हैं।

हिंदी जगत से जुड़ी ऐसी अनोखी जानकारी पाने के लिए like करें हमारा Facebook पेज।

4.7/5 - (4 votes)

NO COMMENTS